फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People should clean BJP-Congress by taking broom: Sisodia

जनता झाड़ू उठाकर भाजपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करे : सिसोदिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
People should clean BJP-Congress by taking broom: Sisodia
भवाली। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की जनसभा में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश विरोधी बताते हुए कहा कि जनता इस बार झाड़ू उठाकर इन दोनों दलों का सूपड़ा साफ करे।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली हैं। ऐसे में बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले पांच वर्षों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है और मुख्यमंत्रियों ने घोषणाओं के सिवाय कुछ नहीं किया। भाजपा ने पांच वर्षों में 1100 घोषणाएं कीं और सौ घोषणाओं पर शासन से आदेश पारित हुए। भाजपा सरकार कहती है कि पैसा नहीं है जबकि उत्तराखंड में हर चीज से सरकार टैक्स वसूल रही है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड में शासन किया लेकिन कोई भी सरकार एक भी बेहतर स्कूल नहीं खोल पाई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में जनता आप को चुनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री देने, महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह और रोजगार नहीं मिलने तक युवाओं को 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख लोगों को रोजगार और उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में ईमानदारी से राजनीति कर दिल्ली को घाटे से उबारा है और लोगों को फ्री बिजली, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर दिए हैं। उसी तरह उत्तराखंड को भी उबारा जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, डॉ. भुवन आर्य, मुकेश कुमार, सतीश चंद्र, पवन पांडे, रमेश कांडपाल, सीएस पांडे, मुकेश अग्रवाल, काव्या बेदी, उपेंद्र बेदी, शान बुरहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed