{"_id":"60ede2d38ebc3ecccc29087c","slug":"people-protested-to-search-the-girl-child-kitchha-news-hld431076769","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की बरामदगी को लेकर बेहड़ ने कोतवाली गेट पर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की बरामदगी को लेकर बेहड़ ने कोतवाली गेट पर धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिनों से लापता नाबालिग की बरामदगी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कोतवाली गेट पर धरना दिया।
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका पिछले 25 दिनों से लापता है। बालिका के परिजनों का आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इधर मंगलवार को पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के साथ बालिका के परिजन कोतवाली गेट पर धरने पर बैठ गए।
सूचना पर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह गेट पर पहुंचे। उन्होंने बेहड़ को धरने पर न बैठने को कहा लेकिन वह नहीं माने। कोतवाल ने उन्हें बताया कि बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगी हुई हैं। आश्वासन दिया कि बालिका की जल्द बरामदगी हो जाएगी। कोतवाल के आश्वासन पर बेहड़ और पीड़ित परिवार ने धरना समाप्त किया। वहां कांग्रेस के ओम प्रकाश दूआ, फजील खान, कुलदीप सिंह लक्की, अंजलि, रोशनी, दीपा, बिमला, शांति प्रिया आदि थे। (संवाद)