फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People longing for water since 12 days

12 दिन से पानी के लिए तरस रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
People longing for water since 12 days
गरमपानी में पानी भरकर अस्पताल ले जाने को मजबूर स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। नगर के कहलक्वीरा वार्ड के 30 परिवार पिछले 12 दिनों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन क्वीरा ने महिलाएं दो किलोमीटर दूर से पानी ढो रही हैं। जल संस्थान अधिकारियों से शिकायत के बाद भी विभाग सुध नहीं ले रहा है। जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रभारी सहायक अभियंता हरीश द्विवेदी ने बताया कि जल्द पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

पानी के लिए भटक रहे स्वास्थ्य कर्मी और मरीज
गरमपानी (नैनीताल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में 10 दिन से पानी नहीं आने के कारण अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में पानी नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। अस्पताल के लिए गरमपानी बाजार से पानी की व्यवस्था की जा रही है। सीएचसी गरमपानी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत ने बताया कि सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed