फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People faced traffic jam due to VIP movement, tourists also stranded

Nainital News: वीआईपी मूवमेंट के कारण जाम से जूझे लोग, सैलानी भी फंसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
People faced traffic jam due to VIP movement, tourists also stranded
हल्द्वानी। शहर में बुधवार को वीआईपी मूवमेंट था। वीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस ने कई चौराहों से ट्रैफिक डायवर्ट किया था। कई जगह ट्रैफिक को रोका गया था। इस दौरान पहाड़ में छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे सैलानी भी जाम में फंस गए। रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, जेल रोड और नैनीताल रोड पर दोपहर करीब 12 बजे तक वाहन रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन



होली की छुट्टी पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पर्यटक कुमाऊं भ्रमण पर आए थे। बुधवार को वह घर लौट रहे थे। इस बीच शहर में वीआईपी मूवमेंट था। वीआईपी की फ्लीट को देखते हुए पुलिस ने कई जगह ट्रैफिक रोक दिया। उधर कई जगह ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तिकोनिया, नैनीताल को-ऑपरेटिव बैंक तिराहा, रोडवेज, स्टेडियम चौराहा, अग्रसेन चौक, सिंधी चौक, रामपुर रोड, सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के सामने और मंगलपड़ाव समेत कई जगह जाम लग गया। वीआईपी के गुजरने के बाद भी स्थिति सामान्य होने में करीब एक घंटा लगा। इसके बाद भी वाहन रेंगकर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed