फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   people are worried due to not making Aadhar card in Garampani and khairna

Aadhar Card: आधार कार्ड ना बनने से परेशान लोग, 70 किमी दूर हल्द्वानी, नैनीताल जाने को मजबूर, ऊपर से खर्चे अलग

Thu, 05 Oct 2023 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे खैरना और गरमपानी के लोग लंबे समय से आधार कार्ड नहीं बनने से काफी परेशान हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए 70 किमी दूर हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और अल्मोड़ा जाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
people are worried due to not making Aadhar card in Garampani and khairna
आधार कार्ड - फोटो : Amar ujala

विस्तार

नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे खैरना और गरमपानी के लोग लंबे समय से आधार कार्ड नहीं बनने से काफी परेशान हैं। स्थिति यह है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए 70 किमी दूर हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और अल्मोड़ा जाने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन


साथ ही इसके लिए 500 रूपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना नवजात शिशुओं के परिजनों को करना पड़ रहा हैं। ग्रामीण लंबे समय से आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन ने इस ओर से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

विज्ञापन

आधार कार्ड ना होने से परेशान लोग

आधार कार्ड केंद्र नहीं होने से बच्चों के कार्ड बनाने के लिए परेशानी के साथ लोगों का खर्च भी बढ़ गया हैं। अधिकारियों से गरमपानी, खैरना बाजार में आधार कार्ड का शिविर लगाने की मांग की हैं।- भरत जलाल, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन खैरना।

विज्ञापन
विज्ञापन


आधार केंद्र नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। अधिकारियों को समय-समय पर गांव में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाने चाहिए।- शीला देवी, ग्राम प्रधान जोग्याड़ी।

खैरना आने का किराया देने के अलावा दूसरे शहरों का अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। गांव में आधार कार्ड शिविर लगाने से लोगों को राहत मिलेगी।- नीरू बधानी, ग्राम प्रधान खलाड़ा।


आधार केंद्र की मांग करने के बाद भी अब तक केंद्र नहीं खुलने से लोग परेशान हैं। कम से कम तहसील दिवस पर ही शिविर लगाकर लोगों के आधार कार्ड बना दिए जाएं तो इससे थोड़ी राहत तो मिलेगी।- कन्नू गोस्वामी, प्रधान संगठन उपाध्यक्ष बेतालघाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed