{"_id":"69b708ed85ed34093f0adac9","slug":"pea-and-potato-crops-got-moisture-due-to-rain-nainital-news-c-418-1-shld1006-4685-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश से मटर और आलू की फसलों को मिली नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश से मटर और आलू की फसलों को मिली नमी
Mon, 16 Mar 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार की सुबह अचानक मौसम के करवट बदलते ही बारिश होने से किसानों की फसलों को नमी के रूप में राहत मिली है। भीमताल, ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, गरमपानी, खैरना, पतलोट, धानाचूली क्षेत्रों में बारिश होने से खेतों में लगी मटर, आलू, प्याज, लहसुन की फसलों को नमी मिलने से किसान खुश हैं। किसान आनंदमणि भट्ट ने बताया कि बारिश से फसलों को नमी मिलने से अच्छा उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि अगर बारिश और होगी तो किसानों की फसलों को बेहद लाभ होगा। बारिश के बाद ठंड में भी इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन