फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patients are being advised to be referred instead of treated.

Nainital News: मरीजों को उपचार की जगह रेफर होने की मिल रही है सलाह

Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Patients are being advised to be referred instead of treated.
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टर उपचार की जगह मरीज को हायर सेंटर जाने की सलाह दे रहे है। इन दिनों जूनियर चिकित्सकों की कमी चल रही है। ऑपरेशन के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को दो से तीन महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एसटीएच में पहले आठ जूनियर डॉक्टर सेवाएं दे रहे थे। अब इनकी संख्या एक ही रह गई है। कई मरीजों को ऑपरेशन की तारीख मिली है। डॉक्टर की कमी के चलते उनके ऑपरेशन की समयावधि को आगे बढ़ा दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि स्टॉफ की कमी के कारण ऑपरेशन के बाद मरीज की उचित देखभाल नहीं हो पाएगी। इसके चलते उन्हें अपने मरीजों हायर सेंटर जाने सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


बहू 15 दिनों से भर्ती है। सीढ़ी से गिरने के कारण बहू के सिर पर चोट लग गई थी। खून के थक्के जम गए। वह 15 दिन से अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने सोमवार को ऑपरेशन की तारीख दी थी। एक दिन पहले शाम को स्टाफ डॉक्टर की कमी बताकर ऑपरेशन टाल दिया है। अगली तारीख नहीं बताई है। - गोविंद कश्यप, राजपुरा
विज्ञापन



सड़क हादसे में पति की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। तीन महीनों से इलाज चल रहा है। डॉक्टर की ओर से ऑपरेशन के लिए दो बार तारीख दी गई थी। उनके द्वारा कुछ न कुछ कारण बता कर बार-बार ऑपरेशन की तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं। बेड में लेटे लेटे उन्हें और भी परेशानी होने लगी है। - सरोज आर्या, बैल पोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूरोलॉजी विभाग में जूनियर डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए अन्य विभागों से मदद ली जाएगी। जल्दी इनकी कमी को पूरा के लिए के लिए भर्ती की जाएगी।
- जीएस तितियाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed