फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passengers stuck in jam for two and a half hours on Jeolikot-Karnprayag highway

ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे पर ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Passengers stuck in jam for two and a half hours on Jeolikot-Karnprayag highway
अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के लिए
विज्ञापन

ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे पर
ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री
- भीमताल-रानीबाग मार्ग बंद होने से बनी जाम की स्थिति
- आगे जाने की होड़ में वीर भट्टी पुल में भी फंसे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भीमताल-रानीबाग मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से ढाई घंटे तक पर्यटक, वाहन चालक और यात्री जाम में फंसे रहे। वीर भट्टी पुल के दोनों ओर करीब छह किलोमीटर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। ढाई घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया, जिसके बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि भीमताल-रानीबाग मार्ग में निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई है। इस दौरान वाहनों को भवाली-ज्योलीकोट हाईवे से निकाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार भूजियाघाट के मड हाउस और दोगांव में डॉन बास्को स्कूल के पास दोपहर बाद जाम लगा, जिसे किसी तरह से खुलवाया गया।
विज्ञापन

दिन में साढ़े तीन बजे वीरभट्टी पुल पर दोनों ओर से वाहन चालकों ने अपने वाहन निकालने की जल्दबाजी में जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। पुल में जाम के कारण बेबस वाहन चालक, यात्री और पर्यटक ढाई घंटे तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। शाम करीब 5:30 बजे ज्योलीकोट चौकी के पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाकर दोनों ओर के वाहनों को निकाला। समाचार लिखे जाने तक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर गरमपानी, खैरना बाजार में वाहनों के आडे़ तिरछे खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। इससे यात्री और व्यापारी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाया नैनीताल भवाली गए भारी वाहन
नैनीताल। रानीबाग-भीमताल रोड पर पुल निर्माण के चलते यातायात प्रतिबंधित करने के बाद बृहस्पतिवार को वीरभट्टी और ज्योलीकोट क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया। शाम पांच बजे के बाद ज्योलीकोट-भवाली रोड पर वीरभट्टी पुल के पास घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में हल्द्वानी से भवाली जाने वाले वाहनों को वाया नैनीताल भेजा गया। तल्लीताल थाने के उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि शाम सात बजे के करीब वीरभट्टी में जाम खुल गया था। इसके बाद हल्द्वानी को आने-जाने वाले वाहनों को वाया वीरभट्टी रवाना किया गया। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed