फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking lot in the parking lot, 12 establishments seal

पार्किंग में दुकानदारी पड़ी भारी, 12 प्रतिष्ठान सील

Wed, 08 Mar 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Wed, 08 Mar 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
Parking lot in the parking lot, 12 establishments seal
no parking challan - फोटो : amar ujala

नैनीताल रोड पर बने व्यवसायिक भवनों के तय पार्किंग स्थल पर दुकानदारी करना व्यापारियों को भारी पड़ गया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे 12 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया है। इन प्रतिष्ठानों में पार्किंग का उपयोग गोदाम से लेकर दुकानों तक के लिए हो रहा था। इन्हें नोटिस देने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ा था।

विज्ञापन


 शहर में जाम की स्थिति को सुधारने के लिए सड़क, तिराहे आदि को चौड़ा किया गया। कुछ लोगों ने निजी लाभ के लिए तय पार्किंग स्थल का सौदा करने के साथ दुकान से लेकर गोदाम तक बना लिए। इसकी लंबे समय से शिकायत थी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट और विनयिमित क्षेत्र प्राधिकारी कार्यालय की तरफ से नोटिस भी दिया गया। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इन प्रतिष्ठानों में पार्किंग न होने के कारण वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं और जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम दीपक रावत ने ऐसे स्थलों का निरीक्षण बजरंग लाइफ स्टाइल से शुरू किया। यहां पर बेसमेंट में स्वीकृत नक्शे में पार्किंग थी, जहां पर दुकानदारी की जा रही थी। इस प्रतिष्ठान को पूर्व में भी नोटिस दिया गया था, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।

इसके मद्देनजर बजरंग लाइफ स्टाइल को सीज किया गया। इसी तरह होटल त्रिशूल में भी पार्किंग का दुरुपयोग हो रहा था। प्यारे लाल एंड संस ने फुटपाथ एवं राजमार्ग पर लोहा आदि सामग्री रख दुकानदारी कर रहे थे। इसे भी सीज किया गया।

नैनीताल रोड पर स्थित ईजी डे तो स्वीकृत पार्किंग स्थल पर ही खोल दिया गया था और सालों से दुकानदारी हो रही थी। आरके ग्लास एवं प्लाइवुड में भी स्वीकृति पार्किंग में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। आशू स्पोर्ट्स ने अपना माल रखने के लिए पार्किंग स्थल का इस्तेमाल गोदाम के लिए कर रहा था।

इसी तरह टीआर टावर के पार्किंग में दुकान खोली गई थी। हेमकुंड टॉवर के बेसमेंट का इस्तेमाल दूसरे कामों में हो रहा था। एसवी टावर में स्वीकृत प्रथम तल बेसमेंट पार्किंग में एलजी शोरूम खोल दिया गया था। अंसारी फनर्शिंग, होटल मोती टावर (अग्रसेन चौक) में भी नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थी। ऐसे में जिलाधिकारी ने मौके पर प्रतिष्ठानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया। 


आगे भी कार्रवाई की तैयारी

डीएम के मुताबिक सभी संस्थानों को पूर्व में भी नोटिस दिए गए थे जिसका अनुपालन नहीं किया गया था। कई जगह पार्किंग स्थल में मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट आदि चलाने की सूचना मिली है, इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा, एसडीएम एपी बाजपेयी, सीओ लोकजीत सिंह समेत पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed