{"_id":"62572842b0689131f236ba54","slug":"parking-in-nainital-nainital-news-hld4594034175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग भर जाएंगी तो शटल सवा नैनीताल लाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग भर जाएंगी तो शटल सवा नैनीताल लाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पर्यटन सीजन के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बुधवार को पुलिस लाइन तल्लीताल के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ ही होटल व्यवसायियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था, रूट प्लान, बेहतर पर्यटन एवं सुगम यातायात जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। डीआईजी ने बताया कि नगर के सभी छह पार्किंग स्थलों के भरने पर पर्यटकों को शटल सेवा से नैनीताल लाया जाएगा।
डीआईजी ने कहा कि नैनीताल में पांच हजार वाहनों की क्षमता वाले छह पार्किंग स्थलों के 80 फीसदी भरने के बाद नैनीताल के प्रवेश द्वार रूसी बाईपास, पाइंस और नारायणनगर से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से नगर में लाया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए पुलिस केंद्र की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें सुझाव पुस्तिका भी रखी जाएगी। साथ ही शहर की जानकारी के लिए परचे भी बांटे जाएंगे। पर्यटन सीजन में पर्यटक पुलिस केंद्र हेल्प लाइन बूथ की तरह कार्य करेगा। सभी कर्मी टूरिस्ट पुलिस की ड्रेस पहनकर ड्यूटी करेंगे।
क्यूआर कोड लगाएं
उन्होंने पार्किंग के लिए क्यूआर कोड सिस्टम काठगोदाम, ज्योलीकोट, रूसी बाईपास, हनुमानगढ़ी, तल्लीताल डांठ पर लगाने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को पार्किंग के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े। हल्द्वानी रूट पर यातायात अधिक होने व जाम की स्थिति में ट्रैफिक को कालाढूंगी रोड से डायवर्ट किया जाएगा। डीआईजी ने शहर में पर्यटक सीजन के दृष्टिगत मालरोड, बड़ा बाजार आदि जगहों पर लाइट और सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन और नगर पालिका से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप से रखी जाएगी नजर
नैनीताल। डीआईजी ने कहा कि होटल व्यवसायियों, टैक्सी चालकों, बोट चालकों, टूरिस्ट गाइड आदि का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से जाम की स्थिति, रूट डाइवर्जन, ट्रैफिक, पार्किंग से संबंधित सभी जानकारियों से अपडेट कराया जाएगा। डीएसए मैदान में पार्किंग केवल स्वयं गाड़ी चलाकर आने वाले पर्यटकों के लिए होगी। जो पर्यटक चालक लेकर आएंगे, उनके वाहन सूखाताल पार्किंग में खड़े होंगे।
अतिरिक्त फोर्स की मांग
नैनीताल। डीआईजी ने बताया कि पर्यटक सीजन के लिए बाहरी जनपदों से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। मालरोड, तल्लीताल, मल्लीताल में पीए सिस्टम के माध्यम से पर्यटकों के स्वागत के लिए अनाउंसमेंट किया जाएगा। माल रोड पर वन वे सिस्टम को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे।
ये रहे मौजूद
पुलिस क्षेत्राधिकारी नवाजिस अली, प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद साह, आदेश कुमार, थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सागर, प्रभारी मल्लीताल कोतवाली धर्मवीर सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक भवाली संजय गर्ब्याल, सोनू बाफिला, दिनेश साह, पंकज तिवारी, संजय लोहनी, दिग्विजय सिंह, वेद साह, ललित जोशी, अजय, आसिफ, संजय आदि रहे।