फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parents together killed their son in jaspur rudraur

परिवार और उनके झगड़े: माता-पिता ने मिलकर ले ली जवान बेटे की जान, चाकू से काट दिया गला, जानें पूरा मामला

Fri, 22 Dec 2023 05:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Dec 2023 05:10 PM IST
सार

जसपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या पारिवारिक क्लेश के कारण हुई है। नदीम की हत्या मां, पिता, भाई ने मिलकर की थी। 

विज्ञापन
Parents together killed their son in jaspur rudraur
हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंह नगर के जसपुर में ई-रिक्शा चालक की हत्या पारिवारिक क्लेश के कारण मां, पिता, भाई ने मिलकर की थी। पुलिस ने हत्याकांड का 6 घंटे के भीतर खुलासा किया है। तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस को मोहल्ला अमृतपुर पट्टी निवासी नदीम 26 वर्ष द्वारा चाकू से गला रेत कर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मृतक की मां रेशमा ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र नदीम शराब पीने का आदी था परिवार वालों से झगड़ा करता था। उसने अपनी गर्दन काट कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ये पढ़ें- गला काटकर युवक की हत्या: नदीम के गले पर मिले चाकू के निशान, भाई और पिता फरार, जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मृतक द्वारा हथियारों से किए गए संघर्ष के निशान मौजूद मिले। मोहल्ले वासियों ने पुलिस को बताया कि तीन चार दिन से परिवार में झगड़ा चल रहा था। परिवार के सदस्य मृतक से परेशान थे। हत्या के बाद मृतक का पिता हबीब, भाई नावेद उर्फ बिट्टू फरार हो गए थे। हत्या की जांच के लिए उनके निर्देशन में सात टीमों का गठन किया गया। शुक्रवार की सुबह को आरोपी नावेद और हबीब पतरामपुर फ्लाईओवर के पास दिखाई दिए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।



पूछताछ में बताया कि नदीम शराब पीकर झगड़ा करता था। झगड़े के कारण ही पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। दूसरी पत्नी तीन दिन पहले उससे परेशान होकर अपने मायके चली गई थी। गुरुवार की रात को खाना खाते समय शराब पीते हुए अपनी मां रेशमा से गाली गलौज करने लगा और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद उसके पिता हबीब और भाई बिट्टू ने गुस्से में उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर उसने दोनों ने बेड पर गिरा दिया और बिट्टू ने छुरी से नदीम का गला रेत दिया।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपी मृतक के भाई नावेद उर्फ बिट्टू , पिता हबीब, माता रेशमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed