फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parents reached the High Court on adjusting the school

विद्यालय को समायोजित करने पर अभिभावक पहुंचे हाईकोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parents reached the High Court on adjusting the school
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के राजीव गांधी अभिनव विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित करने के फैसले से नाराज अभिभावकों ने हाईकोर्ट की शरण ली है। अभिभावकों का कहना है कि जब सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से न्याय नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट में स्कूली बच्चों को न्याय दिलाने के लिए गए हैं। क्षेत्र के अभिभावक सुरेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विद्यालय को अन्य विद्यालय में समायोजित नहीं करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आठ जून को हाईकोर्ट में सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में गरीब बच्चों के राजीव गांधी अभिनव विद्यालय का संचालन किया गया था। इसमें क्षेत्र के गरीब बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले सरकार ने विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय में समायोजित करने का फैसला लिया है। इसके बाद से स्कूली बच्चे, अभिभावक और शिक्षक परेशान है। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी ने बताया कि सरकार विद्यालय में बच्चों को सुविधाएं देने के बजाए स्कूल बंद कर रही है। उन्होंने कहा अगर विद्यालय का समायोजन किया गया तो ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन को मजबूर होगा। विद्यालय के अभिभावक संघ अध्यक्ष विरेंद्र भंडारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने आश्वासन देकर कहा है कि विद्यालय में आंशिक सुधार करके विद्यालय संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed