फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paragliding stopped in monsoon

मानसून में पैराग्लाइडिंग बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Paragliding stopped in monsoon
भीमताल (नैनीताल)। मानसूनी सीजन में सुरक्षा की दृष्टि से नैनीताल जिले में पैराग्लाइडिंग बंद कर दी गई है। पर्यटन विकास परिषद की ओर से अग्रिम आदेशों तक पैराग्लाइडिंग बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

आदेश जारी होने के साथ ही बुधवार से नैनीताल के भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। पैराग्लाइडिंग संचालकों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद की ओर से पहले बृहस्पतिवार से पैराग्लाइडिंग बंद करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन बारिश होने से बुधवार से ही पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात में सुरक्षा की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग बंद रखी जाती है। अग्रिम आदेशों तक पैराग्लाइडिंग का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया अगर कोई भी पैराग्लाइडिंग संचालक पैराग्लाइडिंग करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed