फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pant University: Accounts personnel refuse to obey the chancellor's order

लेखा कर्मियों का कुलपति का आदेश मानने से इन्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pant University: Accounts personnel refuse to obey the chancellor's order
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्यौगिक विवि में कुलपति के लेखा संवर्ग का इस्टेब्लिशमेंट नियंत्रक कार्यालय से हटाकर संस्थापना कार्यालय में स्थानांतरित करने आदि के आदेश को लेखा कर्मियों ने मानने से इनकार कर दिया है। इस आदेश को भ्रामक एवं मिथ्या करार देते हुए सोमवार को प्रशासनिक भवन पर लेखा संवर्ग ने विरोध व्यक्त किया। लेखा कर्मियों ने आदेश को तुरंत निरस्त करते हुए लेखा संवर्ग के संस्थापना का कार्य पूर्व की भांति नियंत्रक कार्यालय से संपादित किए जाने के आदेश पारित करने की मांग की है। इस संबंध में लेखा कर्मियों ने कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

लेखा कर्मियों का कहना है कि वे कुलपति के निर्गत आदेशों से पूर्णत: सहमत हैं, लेकिन इन आदेशों के अनुपालन में यदि भविष्य में विवि में कोई वित्तीय अनियमितता होती है तो इसके लिए लेखा संवर्ग जिम्मेदार नहीं होगा। इसका पूर्ण उत्तरदायित्व अधिष्ठाता, निदेशक और विभागाध्यक्ष का माना जाएगा। इसके लिए किसी भी लेखा कर्मी के खिलाफ विवि प्रशासन द्वारा कोई प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने लेखा संवर्ग का संस्थापना कार्य पूर्व की भांति नियंत्रक कार्यालय को संपादित करने के आदेश जारी करने की मांग की। चेताया कि यह कार्यवाही नहीं की जाती है तो लेखा संवर्ग के समस्त कार्मिक आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में लेखा फोरम के अध्यक्ष त्रिलोकी शंकर मिश्रा, महामंत्री रंजन जोशी, ओएन गुप्ता, अशोक कुमार कुशवाहा, शंकर सिंह नगरकोटी, नवीन वर्मा, ज्योति चंद्रा, जीतेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह रजवार, राजीव गुप्ता सहित सभी लेखा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निदेशक शोध का नया फरमान : परियोजना कर्मियों को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन
पंतनगर। शिक्षकों को सितंबर और अक्तूबर का वेतन सातवें वेतनमान के अनुसार जारी कर दिया गया था। इसको लेकर निदेशक शोध और नियंत्रक के बीच जंग छिड़ गई। निदेशक शोध ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष को संज्ञान में न लेकर नियंत्रक ने खुद ही परियोजना कर्मियों को नवंबर का वेतन छठे वेतनमान के अनुसार जारी कर दिया। इससे खफा निदेशक शोध ने सोमवार को सहायक लेखाधिकारी और उप नियंत्रक शोध को पत्र जारी किया है। उन्होंने मुख्य कार्मिक कार्यालय के जारी पुराने आदेशों का हवाला देते हुए कहा शोध निदेशालय से वेतन आहरित कर रहे समस्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन सातवें वेतनमान के अनुसार तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए नियंत्रक को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाए, जिससे दिसंबर का वेतन समय से आहरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed