{"_id":"6a611a18de270cbab4066caa","slug":"pankaj-gautam-yogesh-and-prakash-became-nominated-councilors-nainital-news-c-418-1-shld1006-8654-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पंकज, गौतम, योगेश और प्रकाश बने मनोनीत सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पंकज, गौतम, योगेश और प्रकाश बने मनोनीत सभासद
Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शासन से भीमताल नगर पालिका के लिए छह मनोनीत सभासद नियुक्त किए गए हैं। नगर पालिका वार्ड नंबर एक मल्लीताल में पंकज जोशी, योगेश तिवारी, वार्ड नंबर दो से बबीता सांगुड़ी, वार्ड नंबर पांच से गौतम मटियाली, वार्ड नंबर छह से प्रकाश कनौजिया और वार्ड नंबर आठ से भावना पांडे को सभासद मनोनीत किया है। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, अनिल चनौतिया, कमला आर्या आदि ने कहा कि नियुक्ति से वार्डों के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन