फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paniyali four months water crisis

पनियाली में चार माह से पानी का संकट 

Thu, 04 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 04 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Paniyali four months water crisis
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पनियाली गांव में चार माह से पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। बसपा के विधानसभा संयोजक वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने चेतावनी दी कि अगर पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में ग्रामीण एसडीएम से भी मिले तथा ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा पनियाली के 6000 से अधिक लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार जलसंस्थान से शिकायत भी की मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को बसपा कालाढूंगी विधान सभा संयोजक वरुण प्रताप सिंह भाकुनी के नेतृत्व में कई ट्रैक्टर ट्रालियों में ग्रामीण जलसंस्थान कार्यालय पहुंचे तथा अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय का घेराव किया ।
विज्ञापन


बसपा संयोजक भाकुनी का कहना था कि इतने दिनों से ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं मगर विभाग लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्र का एकमात्र नलकूप भी बंद पड़ा हुआ है जिसके कारण ग्रामीणों को दूर दराज से ढोकर पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने तत्काल नलकूप ठीक कराने की मांग की। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर ग्रामीण माने। प्रदर्शन करने वालों में उमेश चंद्र, शंकर भट्ट, नवीन चंद्र, मोहन चंद्र, नारायण दत्त, मीना देवी, गोविंद भट्ट, पान सिंह, कला देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत बसपा संयोजक भाकुनी के साथ ग्रामीण एसडीएम पंकज उपाध्याय से मिले तथा समस्या से अवगत कराया। ग्रामवासियों ने उन्हें भी ज्ञापन दिया। बाद में जलसंस्थान के ईई उपाध्याय ने मौके पर जाकर समस्या की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जलस्तर गिरने के कारण नलकूप से डिस्चार्ज कम हो रहा है जिसके कारण पेयजल की समस्या पैदा हुई है। इसका समाधान जल्द कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed