फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Painting Comptition in ramnagar

चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Painting Comptition in ramnagar
रामनगर पर्वतीय सभा में चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता देते हुए बच्चे। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। शांतिकुंज कल्याण समिति की ओर से शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम के तहत चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता हुई। स्व. भैरव दत्त जोशी की स्मृति में पर्वतीय सभा भवन लखनपुर रामनगर में किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष हेम चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष नवेंदु जोशी, महामंत्री प्रदीप पांडे और उपसचिव पंकज सती ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग लेखन में नेहा जोशी प्रथम, अंजलि बिष्ट द्वितीय, दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला वर्ग में दिव्यांशु फुलारा प्रथम, गीतांजलि तिवारी द्वितीय, सुयश तृतीय, जूनियर वर्ग लेखन में पूर्वा जोशी प्रथम, आयुष्मान बिष्ट द्वितीय, संध्या जोशी तृतीय रहीं। चित्रकला वर्ग में श्रेयशी तिवारी प्रथम, कृतिका पांडे द्वितीय, शिवांश पांडे तृतीय, सब जूनियर वर्ग लेखन में हिमांशी पपनै प्रथम, हिमानी पंत द्वितीय, देवांश अग्रवाल तृतीय रहे। चारु चंद्र पांडे और पूरन चंद्र पांडे के संचालन में हुई प्रतियोगिता के निर्णायक ज्योति जोशी, बीना पांडे, अल्पना पंत, संतोष बिष्ट और रमा पांडे रहे। इस मौके पर समिति सदस्य चंद्रशेखर पंत, रोहित बिष्ट, रमेश बिष्ट, प्रदीप खाती, केएन जोशी, गणेश जोशी, अनूप बिष्ट, तारा घिल्डियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed