फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Painter Vivek's name entered in London's Harvard World Records

चित्रकार विवेक का नाम लंदन के हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Painter Vivek's name entered in London's Harvard World Records
नैनीताल। चित्रकार विवेक चंद्र बिष्ट का नाम विश्व रिकॉर्ड, हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। इसके लिए हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से विवेक का सम्मानित भी किया गया है। विवेक आध्यात्मिक और काल्पनिक कलाकृतियां बनाते हैं। विवेक ने उत्तराखंड की लोक कला, लोक वाद्य, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों को जीवंत करने की पहल भी शुरू की है।
विज्ञापन

नैनीताल के दूरस्थ गांव बिनकोट निवासी विवेक चंद्र बिष्ट ने ज्योलीकोट स्थित चोपड़ा गांव में हिमालय पर्वत श्रृंखला की ऑयल कलर कलाकृति को उकेरा है। विवेक के अनुसार 144×360 इंच आकार की कलाकृति ‘हिमालयन सिरीज’ 10 दिन में बनाई है, जिसमें देवदार, काफल और बुरांश के पेड़ों के साथ त्रिशूल एवं पंचाचूली पर्वत श्रृंखलाएं हैं। विवेक ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्तित्वम् गैलरी के सह संस्थापक मोहित लोहनी और गैलरी के सभी सदस्यों को दिया है। साथ ही इस उपलब्धि के लिए विवेक ने अमर उजाला का भी आभार जताया है। कहा कि 18 नवंबर 2021 के अंक पर अमर उजाला ने ‘आध्यात्मिक कला को विश्वपटल पर स्थापित करना चाहते है विवेक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

‘जो सपने देखते हैं वे अपनी छाप छोड़ते हैं’
नैनीताल। विवेक के अनुसार हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल की शुभकामनाओं के साथ यह वक्तव्य दिया कि ‘बहुत से लोग इस भूमि पर चले हैं लेकिन केवल कुछ ही भाग्यशाली हैं, जो सपने देखते हैं और अपनी छाप छोड़ते हैं, उनमें से तुम एक हो! अपने पल को जियो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed