फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oxygen plant shut down, electricity meter continues to breathe

Nainital News: ऑक्सीजन प्लांट बंद, विद्युत मीटर की चलती रहीं सांसें

Thu, 23 Jul 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant shut down, electricity meter continues to breathe
रामनगर। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की सांसों का सहारा बना ऑक्सीजन प्लांट तो बंद हो चुका है लेकिन उसके बिजली के मीटर की सांसें चल रही हैं। करीब डेढ़ साल से निष्क्रिय पड़े रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का 42 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल आने से अस्पताल प्रशासन हैरान है। अब अस्पताल ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर प्लांट का बिजली कनेक्शन काटने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान खनन न्यास की ओर से करीब 2.90 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल परिसर में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। इस प्लांट से अस्पताल के 100 बेड ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली से जोड़े गए थे। जनवरी 2025 से प्लांट का संचालन पूरी तरह बंद पड़ा है। इसके बावजूद बिजली के फिक्स्ड लोड और अन्य शुल्क के चलते अस्पताल के नाम 42 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल जारी हो गया। संवाद
विज्ञापन


18 लाख की देनदारी बनी संचालन में बाधा
जानकारी के अनुसार, प्लांट निर्माण के बाद करीब 18 लाख रुपये की देनदारी लंबित रहने के कारण संबंधित ठेकेदार ने जनवरी 2025 से इसका संचालन बंद कर दिया। प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की कमी, नियमित रखरखाव का अभाव और उपयोग न होने से प्लांट लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है। हालांकि बिजली कनेक्शन चालू रहने के कारण अस्पताल को हर महीने फिक्स्ड चार्ज और अन्य शुल्क का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट का 42 हजार रुपये का बिजली बिल आया है। प्लांट का बिजली कनेक्शन काटने की अनुमति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस, रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed