{"_id":"5918a1bd4f1c1b413a850c49","slug":"over-40-mercury-hot-air-hikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 के पार, गर्म हवाओं ने रोकी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 के पार, गर्म हवाओं ने रोकी रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Summer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सूर्य देव की प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हो गए। तपिश और गर्म हवाओं के कारण एक क्षण भी बाहर खड़ा होना मुश्किल हो गया। पारा 40 के पार गया तो दिनभर लू ने बेहाल किया। रविवार की छुट्टी होने के बाद भी शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
शाम पांच बजे बाद भी बाजार में चहलपहल नहीं दिखाई दी। हालांकि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 घंटों के भीतर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है जबकि 16 और 17 को राज्य के कई हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
आठ मई की शाम को आंधी और बारिश के बाद दो दिन तक गर्मी से राहत मिली थी मगर 11 मई से अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार का अवकाश होने के बावजूद लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर में लू और शाम को गर्म हवाओं ने बेहाल कर दिया।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 24 घंटों के भीतर बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 16 और 17 मई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।