फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Our Sanatan gives direction to the entire world: Sadhvi Prachi

पूरे विश्व को दिशा देता है हमारा सनातन : साध्वी प्राची

Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 21 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Our Sanatan gives direction to the entire world: Sadhvi Prachi
नैनीताल। मां नैना देवी विराट हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से शुक्रवार को मल्लीताल खेल मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया। साध्वी प्राची ने ओजस्वी भाषणों से हिंदू जनभावनाओं को जागृत किया, वहीं स्वामी सच्चिदानंद ने जिहादी मानसिकता पर प्रहार किया। साध्वी प्राची ने देवभूमि के लोगों से कहा कि वह पलायन कतई न करें। हमें देवताओं के इसी स्थान पर रुकना है। यदि यहां के लोगों ने पलायन के नाम पर स्थान छोड़ा तो एक दिन यहां भी किसी और का कब्जा होगा। देश के दुश्मनों का निशाना कश्मीर समेत ऐसे ही पौराणिक क्षेत्र रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति समाज को तोड़ती है, लेकिन सनातन धर्म पूरे विश्व को दिशा देता है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर भी गंभीर चिंता जताई। यूजीसी के संबंध में कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ किसी भी अनर्गल बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद ने लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद के खिलाफ प्रदेश सरकार की मुहिम की सराहना की। यहां विधायक सरिता आर्य, दायित्वधारी शांति मेहरा, दिनेश आर्य, कामेश्वर प्रसाद काला, निर्वाण मुखर्जी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एसएस बर्गली, कमलेश, हेम आर्य, विमला अधिकारी, अरविंद पडियार, विक्की वर्मा, ज्योति आदि रहे। संचालन प्रगति जैन ने किया।
विज्ञापन

.....
उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंचे लोग
नैनीताल। नगर में बीते कई दिनों से विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां की जा रही थीं। पूर्व में पंत पार्क में कार्यक्रम था मगर संभावित भीड़ को देखते हुए इसे खेल मैदान में किया गया। लेकिन कार्यक्रम स्थल पर कम ही लोग पहुंचे, कई कुर्सियां खाली रहीं। साध्वी को माल रोड से खेल मैदान तक लाने वाली बाइक रैली भी सीमित थी। चर्चा है कि आयोजक भी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed