फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opening of Dhikala Zone

कॉर्बेट के ढिकाला जोन में शुरू हुई जंगल सफारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Opening of Dhikala Zone
रामनगर कॉर्बेट के ढिकाला में कैंटर से जाते पर्यटक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला जोन सोमवार से पर्यटकों के लिए खुल गया है। पहले दिन 275 पर्यटक सफारी के लिए गए। विधायक ने फीता काटकर पर्यटकों के कैंटर को रवाना किया। ढिकाला में वनराज व वन्यजीवों को देख पर्यटक गदगद दिखे।
विज्ञापन

कोविड की वजह से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन एक मई से पर्यटकों के लिए बंद था, जबकि बिजरानी, ढेला, झिरना व गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए खुला था। सोमवार से कॉर्बेट पार्क के ढिकाला में भी पर्यटन गतिविधियां शुरू हो गईं। पार्क प्रशासन के मुताबिक 15 नवंबर को ढिकाला जोन नाइट स्टे के लिए पैक रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह व शाम आठ कैंटरों से पर्यटक ढिकाला में डे सफारी पर गए। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने धनगढ़ी गेट से पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बिष्ट ने बताया कि पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुल गए हैं। ढिकाला जोन खुलने से जिप्सी मालिक, चालक, गाइड, होटल व टूर ऑपरेटर कारोबारी उत्साहित हैं।

उप वन क्षेत्राधिकारी बालम सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले दिन आठ कैंटरों से 123 और रात्रि विश्राम के लिए 41 जिप्सियों से 152 पर्यटक जंगल सफारी के लिए ढिकाला गए।

रामनगर कॉर्बेट के धनगढ़ी गेट का फीता काटते विधायक दीवान सिंह बिष्ट व उपनिदेशक कल्याणी।

रामनगर कॉर्बेट के धनगढ़ी गेट का फीता काटते विधायक दीवान सिंह बिष्ट व उपनिदेशक कल्याणी।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed