{"_id":"5f0235818ebc3e430e340caa","slug":"opd-on-alternate-days-now-in-private-hospitals-haldwani-news-hld388677222","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में अब वैकल्पिक दिवस पर ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में अब वैकल्पिक दिवस पर ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निजी अस्पतालों में अब रोस्टर (वैकल्पिक दिवस) पर ओपीडी होगी। निजी अस्पतालों को फीवर क्लीनिक बनना होगा और मरीजों की बाहर ही स्क्रीनिंग करके बुखार के मरीजों को अलग करना होगा।
28 जुलाई को नीलकंठ अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत के बाद एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने आईएमए सचिव से बात कर सभी निजी अस्पतालों को अब वैकल्पिक दिवस पर ओपीडी करने को कहा है। उन्होंने रोस्टर बनाकर देने को कहा है। साथ ही फीवर क्लीनिग बनाने को कहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की बाहर ही स्क्रीनिंग करनी होगी और बुखार के रोगियों को अलग देखना होगा। साथ ही अस्पताल में सैनिटाइजेशन के अलावा मास्क समेत अन्य मानकों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग क पालन कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
आईएमए हल्द्वानी के सचिव डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में वैकल्पिक ओपीडी हो सकती है। एसीएमओ से पूछा गया है कि जिन अस्पतालों में एक या दो डाक्टर है उनके लिए क्या निर्देश हैं। अगर उनके लिए भी वैकल्किप ओपीडी के निर्देश आएंगे तो उसको फालो किया जाएगा। कहा कि ऐसे अस्पतालों में अगले दिन मरीजों की संख्या ज्यादा हो जाएगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बिना कोरोना जांच के बुखार वाले मरीजों का नहीं होगा ऑपरेशन
हल्द्वानी। निजी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अगर बुखार हुआ तो बिना कोरोना जांच के उनका ऑपरेशन नहीं होगा। अस्पतालों ने अपने स्तर से और सख्ती कर दी है कि आने वाले मरीजों का गेट पर मोबाइल नंबर के साथ पूरा विवरण दर्ज किया जाए। बुखार वाले मरीजों का छह बड़े अस्पताल तो सैंपल जांच के लिए भेजते हैं मगर पांच अन्य अस्पतालों का सैंपल भेजने के लिए अभी एकाउंट नहीं खुला है। आईएमए सचिव डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि पांच सैंपल का एकाउंट खोलने के प्रपत्र भरे जा रहे हैं और उनका पंजीकरण कराया जाएगा। बुखार वाले मरीज का ऑपरेशन कोरोना सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही किया जाएगा।
नीलकंठ अस्पताल में तीन की रिपोर्ट निगेटिव
हल्द्वानी। नीलकंठ अस्पताल में तीन और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही अस्पताल के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। नीलकंठ अस्पताल में 28 जून को एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल के डाक्टर समेत अन्य के सैंपल जांच को भेज गए थे साथ ही अस्पताल को कंटेन कर दिया गया था। शनिवार की देर रात तीन अन्य की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। शनिवार को ही अस्पताल से चार अन्य मरीजों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार को अस्पताल को डिसइंफेक्ट (सैनिटाइज) कराने का काम भी शुरू हो गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि अस्पताल सैनिटाइज होने की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकर निर्णय किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि अस्पताल के सैनिटाइज होने के बाद ही अस्पताल को खोलने के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।
कंटेनमेंट क्षेत्र में दवा की एक-एक दुकान खुलवाई
हल्द्वानी। कंटेनमेंट जोन बनाए गए इंदिरानगर और उजाला नगर में अब लोगों को दवा की परेशानी भी नहीं होगी। एसडीएम विवेक राय ने एक-एक दवा की दुकान दोनों क्षेत्रों में खुलवा दी है। रविवार को नगर निगम की टीम ने सुबह आठ से दस बजे तक अभियान चलाकर दोनों क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया और नालियों की सफाई की। रविवार को नगर निगम की दस सदस्यीय टीम सुबह पौने बजे प्रभावि क्षेत्र में पहुंची। टीम ने दोनों क्षेत्रों को सैनिटाइज किया साथ ही नालियों की सफाई की। स्वास्थ्य विभाग की सात सदस्यीय टीम ने चैनल गेट इंदिरा नगर में 29 घरों के 186 लोगों और उजाला नगर में 28 घरों के 179 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सात और कोरोना पॉजिटिव मिले
हल्द्वानी। जिले में आज सात और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि एसटीएच में 142 पॉजिटिव और 22 आइसोलेशन में भर्ती हैं। आठ की हालत गंभीर है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि रामनगर निवासी तीन दिल्ली, तीन मुंबई और एक गुरुग्राम से लौटा है। सभी को क्वारंटीन किया गया था और तीन को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। आज सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
हृदयाघात से एसटीएच में एक की मौत
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। कोरोना का सैंपल जांच को भेजा गया है। शनिवार को मरने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसटीएच में हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति को सीने में दर्द होने के कारण शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हृदयाघात से उसकी मौत हुई है। हालांकि उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।