फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Online exam form will be filled in the new session

नए सत्र में ऑनलाइन भरे जायेंगे परीक्षा फार्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Online exam form will be filled in the new session
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद नए सत्र में परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की तैयारी कर रहा है। अब तक विद्यालयों को परीक्षा फार्म भेजे जाते थे। छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाने के बाद बोर्ड को भेजा जाता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। अब बोर्ड परीक्षा फार्म ऑनलाइन भराने जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड अभी से नए सत्र 2022-23 की तैयारी में जुट गया है। यूटीईटी, डीएलएड परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरवाने के बाद अब बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के फार्म भी ऑनलाइन भराने जा रहा है। बोर्ड में इसकी तैयारी चल रही है। बोर्ड सूत्रों की माने तो ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है और शासन की स्वीकृति मिलनी शेष है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बोर्ड छात्रों से परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाएगा। ऑनलाइन फार्म भरे जाने से परीक्षा फार्म में होने वाली अशुद्धियां भी दूर होगी। छात्रों को अशुद्धियां ठीक कराने के लिए बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बोर्ड अधिकारियों ने ऑनलाइन फार्म भरे जाने के संबंध में शासन को पत्र भेजा है। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed