{"_id":"6609d458ee8d6e701204bd87","slug":"online-ac-buses-for-delhi-packed-ordinary-empty-haldwani-news-c-337-1-shld1030-107928-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिल्ली के लिए ऑनलाइन एसी बसें पैक, साधारण खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिल्ली के लिए ऑनलाइन एसी बसें पैक, साधारण खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। होली के त्योहार के बाद पड़ रहे पहले वीकेंड में दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार दोपहर बस अड्डे में सामान्य बसों को सवारियां नहीं मिलीं लेकिन एसी और वॉल्वो बसों में सीटों की मारामारी रही। रविवार को दिल्ली के लिए जाने वाली सभी एसी और वॉल्वो बसों में सीटें फुल हैं।
शनिवार दोपहर बस अड्डे में दिल्ली जाने वाली साधारण बसें खड़ी थीं। मगर यात्रियों की कमी थी। शाम के समय दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। वहीं, ऑनलाइन टिकट वाली बसों के टिकट सीट फुल होने से नहीं मिल पा रहे थे। अंदर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस पैक है। सुबह साढ़े 8 बजे की जनरथ एसी बस, सुबह 9 बजे, सुबह 10 बजे, सुबह 11.30 बजे, दोपहर 1.30 बजे की वॉल्वो बस की सारी सीटें भर चुकी हैं। रात 9 बजे बाद की दिल्ली की वॉल्वो और एसी बसों में शनिवार शाम तक सीटें खाली थीं। एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि साधारण बसों में दोपहर में सवारी काफी कम रहीं, शाम को सवारियां बढ़ने लगी थी। वहीं ऑनलाइन टिकट वाली बसें वीकेंड होने के कारण पैक हो गई हैं।