फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Onion price increase in uttarakhand

प्याज के दाम निकाल रहे 'आंसू': उत्तराखंड में बिक रहा 80 रुपये किलो, जानिए अपने जिले का हाल

Mon, 30 Oct 2023 04:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Oct 2023 04:55 PM IST
सार

उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी जिलों में प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली (Onion price) हैं। जहां कुछ समय पहले तक प्याज 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था वहीं अब प्याज की कीमत 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया हैं।

विज्ञापन
Onion price increase in uttarakhand
प्याज महंगा हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले प्याज के भाव ने रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं में प्याज की कीमतों में अचानक से उछाल (Onion price) आया है। जहां कुछ समय पहले तक प्याज 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था वहीं अब प्याज की कीमत 70-80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया हैं। वहीं, त्योहारी सीजन में प्याज के दामों में हुई अचानक बढ़ोतरी की वजह से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। जिससे लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं के सभी जिलों में प्याज के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। पहले टमाटर और अब प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देख लोग परेशान हैं। यहां पिथौरागढ़ में प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि बागेश्वर में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई हैं। 
विज्ञापन


जिलों में प्याज के फुटकर के दाम
पिथौरागढ़- 80 रुपये प्रति किलो
बागेश्वर- 70 रुपये प्रति किलो
अल्मोड़ा- 60  रुपये प्रति किलो
रुद्रपुर- 60-70 रुपये प्रति किलो
काशीपुर- 70-80 रुपये प्रति किलो
चंपावत- 60 रुपये प्रति किलो
हल्द्वानी- 60-70 रुपये प्रति किलो

बता दें कि, चंपावत में प्याज के थोक के दाम 5400 रुपये क्विंटल है जबकि फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, बागेश्वर में प्याज के थोक के दाम 62-63 रुपये प्रति किलो और फुटकर में 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अल्मोड़ा में प्याज के थोक के दाम 51 रुपये प्रति किलो है जबकि फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रुद्रपुर में प्याज के थोक के दाम 48-55 रुपये क्विंटल और फुटकर में 60-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। काशीपुर में प्याज के फुटकर के दाम 70-80 रुपये और थोप के दाम 60 रुपये प्रति किलो हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed