फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One student killed and seven injured after pickup fell into ditch in bhimtal

Road Accident: पिकअप खाई में गिरी, एक छात्रा की मौत और सात घायल; चचेरी बहनों के साथ घर लौट रही थी नीमा

Thu, 03 Oct 2024 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 03 Oct 2024 10:20 AM IST
सार

बिजली के पोल लेकर हरीशताल की ओर जा रही पिकअप पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
One student killed and seven injured after pickup fell into ditch in bhimtal
खाई में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भीमताल में बिजली के पोल लेकर हरीशताल की ओर जा रही पिकअप पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को भीमताल निवासी मनोज भट्ट पिकअप में बिजली के पोल लेकर भीमताल से हरीशताल की ओर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में लूगड़ स्थित पनचक्की से गेहूं पिसवाकर लौट रहे पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू भी चालक से लिफ्ट मांगकर वाहन में सवार हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वाहन लूगड़ से करीब 300 मीटर आगे पहुंचा ही था कि पटरानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में नीमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिंकी, नंदू के अलावा चालक मनोज भट्ट, अरुण, कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नीमा हल्द्वानी के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- मादा हाथी की मौत का मामला: बेलगाम रफ्तार लील रही आदमी और बेजुबानों की जिंदगी, जनवरी में बाघ की भी गई जान

इधर ऊर्जा निगम की एसडीओ काजल रैकुनी ने बताया कि वाहन विभाग का नहीं है बल्कि विभाग में काम करने वाले ठेकेदार का था, जो बिजली के पोल लेकर जा रहा था। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सभी घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

नेटवर्क नहीं होने से घटना का देरी से लगा पता
पटरानी-लूगड़ क्षेत्र में जिस जगह पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, उस जगह नेटवर्क नहीं होने से घटना का पता समय से नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नेटवर्क के अभाव के चलते रेस्क्यू अभियान भी देर से शुरू हो पाया। उन्होंने कहा कि अगर नेटवर्क की समस्या नहीं होती तो शायद नीमा की जान बच जाती। स्थानीय लोगों ने कहा कि नेटवर्क की कमी के चलते सूचनाओं का अदान-प्रदान नहीं हो पाता है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed