{"_id":"59c96dbc4f1c1bcd538b4721","slug":"one-more-dengue-in-the-district-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से जिले में एक और जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से जिले में एक और जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक हफ्ते के अंदर जिले में डेंगू से दूसरी मौत हुई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि अफसर जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी 55 वर्षीय इकबाल हुसैन सैफी कोतवाली के सामने बढ़ई की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों पहले उसे डेंगू की पुष्टि हुई। उसने निजी चिकित्सक के पास इलाज कराया, मगर सुधार नहीं होने पर उसे मुरादाबाद के कॉसमोस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां उपचार के दौरान रविवार शाम इकबाल की मौत हो गई। उसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थी। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि 20 सितंबर को हल्द्वानी में बरेली रोड में उजाला नगर निवासी एमके इलेक्ट्रिकल दुकान के मालिक मोहम्मद कामिल (39) की डेंगू से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए 15 सितंबर को बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उधर, रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि एक व्यक्ति के डेंगू से मरने की सूचना मिली है। जांच रिपोर्ट में क्या है ये देखना पड़ेेगा।
संक्रामक रोग विभाग को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। नगरपालिका के ईओ मनोज दास, संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने क्षेत्रवासियों से डेंगू से बचने के लिए घरेलू उपाय करने को कहा है।