{"_id":"b1d4710d0f85620f4c7b975382c23360","slug":"one-city-buildings-multiply-in-corbett-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्बेट पार्क में वन विश्राम भवनों का शुल्क बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट पार्क में वन विश्राम भवनों का शुल्क बढ़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट टाइगर रिजर्व में बने वन विश्राम भवनों का शुल्क बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को पार्क के डायरेक्टर समीर सिन्हा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि राजपत्रित अवकाश और सप्ताह के आखिरी दो दिन शनिवार, रविवार को पार्क के अंर्तगत वन विश्राम भवनों का शुल्क 625 से 2500 रुपये तक प्रति कमरा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
डायरेक्टर ने अपने स्तर से 19 दिसंबर से चार जनवरी-2016 तक शुल्क को दो गुना किया है। इसका मकसद पर्यटकों की भारी संख्या को नियंत्रित करना और राजस्व को बढ़ावा दिए जाने की दृष्टि से आरक्षण दोगुना किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा पार्क में रिजर्वेशन कराने वाले वीआईपी, वीवीआईपी के आरक्षण की व्यवस्था ढिकाला के लिये अतिरिक्त कक्षों पर ऑनलाइन व्यवस्था एवं विशेष पिन द्वारा की जाएगी, जो संबंधित वीआईपी को शासन की संस्तुति पर ही आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
शासन से संस्तुति नही मिलने पर यह बुकिंग सामान्य बुकिंग के अनुसार होगी। साथ ही सर्पदुली वन विश्राम भवन के दोनों कक्ष ऑफलाइन कर दिए गए हैं।
पार्क में 2009 के बाद यह शुल्क बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर वन्य प्राणी सप्ताह मनाने की बात कही हैं। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर डा. साकेत बड़ोला, पार्क वार्डन शिवराज, कालागढ़ एसडीओ उमाशंकर तिवारी भी मौजूद थे।