फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One arrested with eight kilos of charas

आठ किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
One arrested with eight kilos of charas
हल्द्वानी पुलिस बहुद्देश्यीय भवन,में किशोर पलड़िया 8 किलो चरस । अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने चंबल पुल के पास शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान कार सवार के कब्जे से आठ किलो चरस पकड़ी है। बरामद चरस की कीमत 50 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकार वार्ता की। बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार और एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस चंबल पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग में एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। पुलिस ने कार से आठ किलो चरस बरामद करने के बाद कार सवार किशोर पलड़िया ग्राम भौर्सा भीमताल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस को गांव से इकट्ठा करके लाया था, लेकिन आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह किन लोगों को चरस बेचने जा रहा है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बेरोजगार होने के कारण चरस का धंधा शुरू किया
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर पलड़िया पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। आठवीं तक पढ़ा किशोर पलड़िया रुद्रपुर सिड्कुल फैक्ट्री में 13 साल तक काम कर चुका है। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई। बेरोजगार होने के कारण उसने कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए चरस तस्करी का धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। पनियाली स्कूल गेट के पास बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी पूरन सिंह बोरा निवासी पनियाली से चार ग्राम स्मैक बरामद की है। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी ने कहा कि वह महेश नौटियाल से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed