{"_id":"68a4e604e95fe37c45075316","slug":"one-accused-arrested-in-kidnapping-case-more-than-20-accused-identified-haldwani-news-c-8-1-hld1010-620516-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अपहरण कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक आरोपी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अपहरण कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक आरोपी चिह्नित
Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दिन पांच सदस्यों के अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तलवार भी बरामद की गई है। घटना में शामिल दो दर्जन आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ के लिए नोटिस जारी कर दबिश दी जा रही है।
शहर में 14 अगस्त को मतदान के लिए जाते हुए जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण हो गया था। मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एसआई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी पुष्पा नेगी, जिपं सदस्य जीशांत कुमार और सदस्यों के परिजनों की तहरीर पर 11 नामजद भाजपा नेताओं और भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल की तहरीर पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अपहरण की जिम्मेदारी लेते कुछ युवकों के वायरल वीडियो से खलबली मच गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया तो सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना पर अपहरण में शामिल एक आरोपी बाजारकला बिलासपुर यूपी निवासी मनदीप सिंह को काठगोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तलवार भी बरामद की गई है। क्षेत्र से मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपी के प्रकरण में शामिल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराओं को बढ़ाया है। आराेपित को न्यायालय पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी 2023 में तमंचे रखने में जेल जा चुका है। पुलिस ने जिला पंचायत कार्यालय रोड समेत मालरोड डांठ क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर 20 से अधिक लोगों को चिह्नित किया है। इसमें रामपुर, ऊधमसिंह नगर व हल्द्वानी के लोग शामिल हैं। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।