Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the third day too, the boxers landed a powerful punch for gold.

Nainital News: तीसरे दिन भी बॉक्सरों ने सोने पर मारा दमदार पंच

Sun, 15 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 15 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
On the third day too, the boxers landed a powerful punch for gold.
रामनगर। रामनगर में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय यूथ बालक, बालिका और एलीट (सीनियर) महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश की 37 टीमों के 158 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें यूथ बालक वर्ग के 73, बालिका वर्ग के 44 और एलीट महिला वर्ग के 41 खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कोच देवेंद्र भट्ट ने बताया कि तीसरे दिन यूथ बालक वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में रक्षित जोशी पौड़ी गढ़वाल, शौर्य ऊधमसिंह नगर, ललित सिंह बिष्ट पिथौरागढ़ और कनिष्क ऊधमसिंह नगर ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

यूथ बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में रिया जोशी पिथौरागढ़, समृद्धि गोदियाल देहरादून और असिता थापा बागेश्वर ने अपने-अपने भार वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एलीट महिला वर्ग में निवेदिता कार्की देहरादून, बबीता और निकिता चंद पिथौरागढ़, कविता बागेश्वर, सेम हरिद्वार ने स्वर्ण पदक जीते। बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला रविवार को होगा। इस अवसर पर संजीव कुमार, हरिकिशन बेलवाल, गोपाल सिंह खोलिया, नवीन टम्टा, जितेंद्र बिष्ट, मयंक आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed