फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the pretext of fixing the inverter entered the house and looted the battery

इन्वर्टर ठीक करने के बहाने घर में घुसा और बैटरी लूट ले गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of fixing the inverter entered the house and looted the battery
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। इन्वर्टर ठीक करने के बहाने फौजी के घर में घुसे बदमाश ने बैटरी लूट ली। विरोध करने पर उसने फौजी की पत्नी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद वह साथी के साथ बाइक से भाग गया। शोर मचाने और पुलिस को सूचना देने पर ढाई घंटे बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वैष्णवी कालोनी कमलुवागांजा निवासी फौजी त्रिलोचन जोशी के घर शनिवार को दो व्यक्ति बाइक से आए और इन्वर्टर ठीक करने की बात कहने लगे। त्रिलोचन की पत्नी भावना जोशी ने एक को अंदर आने दिया। जब वह इर्न्वटर खोलकर ले जाने लगा तो भावना ने विरोध किया तो उसने तमंचा तान दिया। भावना कुछ समझ पातीं वह बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक से भाग गया।
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूट की वारदात से मुखानी पुलिस एक्टिव हुई। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, नीरज सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार और वीरेंद्र रावत की टीम के साथ अलग-अलग मार्गों पर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए नाकाबंदी की। ढाई घंटे की घेराबंदी के बाद पुलिस ने बदमाश को बाराही कालोनी कमलुवागांजा में बाइक के साथ धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बैटरी, एक कारतूस के साथ 315 बोर का तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया हरपाल सिंह रामपुर (यूपी) के ढाकी ज्वालापुर बिलासपुर का रहने वाला है। पता चला कि उसके खिलाफ किच्छा और रुद्रपुर में भी मुकदमा दर्ज है। विवेचक उपनिरीक्षक मनोज पांडे ने बताया कि बाइक स्वामी और बदमाश के साथी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

भावना की सक्रियता से पकड़ा गया
थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि भावना की सक्रियता के चलते बदमाश पकड़ा गया। समय से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
अपरिचित पर न करें भरोसा
1. बिजली, पानी संबंधी दिक्कत, गैस चूल्हा या इन्वर्टर खराब है तो किसी परिचित मिस्त्री को ही घर पर बुलाएं।
2. कपड़े प्रेस करने हों या ठेले वालों से सब्जी लेनी हो तो सावधानी बरतें।
3. जब मिस्त्री को घर पर बुला रहे हैं तो कोशिश रहे कि महिलाएं अकेली न हों।
4. किसी अपरिचित व्यक्ति को घर में न घुसने दें। उससे आने का कारण पूछें।
5. सस्ते दामों के चक्कर में फेरी वालोें से सामान लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed