फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   on the ocassion of 31st new route plan in haldwani launched

थर्टी फर्स्ट : नैनीताल और हल्द्वानी में यह रहेगी यातायात व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
on the ocassion of 31st new route plan in haldwani launched
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट के मौके पर सैलानियों के दबाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार (आज) को हल्द्वानी और नैनीताल में यातायात व्यवस्था के लिए नया ट्रैफिक प्लान घोषित किया है। आज पुलिस और सीपीयू एल्कोमीटर से वाहन चालकों की चेकिंग भी करेगी। होटलों में भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि नैनीताल में थर्टी फर्स्ट से दो जनवरी और हल्द्वानी में 31 दिसंबर और एक जनवरी को यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

नैनीताल में यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
- मंगलवार को नैनीताल आने वाले भारी वाहन अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोके जाएंगे।
- नैनीताल मे पार्किंग पैक होने पर नैनीताल आने वाले छोटे वाहनों को भी अस्थायी पार्किंग स्थलों में रोका जाएगा।
- नैनीताल शहर में मस्जिद तिराहे से राजभवन तिराहा होते हुए फांसी गधेरा तक और घोड़ा स्टेंड से नैनीताल क्लब तिराहे तक वन-वे व्यवस्था होगी।
- सूखाताल और उच्च न्यायालय को जाने वाले वाहन घोड़ा स्टेंड से मस्जिद तिराहा होते हुए जाएंगे।
- लोअर माल रोड और अपर माल रोड पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।
- थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में वाहनों का अधिक दबाव होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में बारापत्थर से शेरवुड, राजभवन तिराहा, फांसी गधेरा एवं बारापत्थर से बिड़ला स्कूल, इंडिया होटल तक का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था
बडे़ वाहनों का डायवर्जन -
- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को टीपीनगर तिराहा होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे़े वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। - कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडॉट तिराहा से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए रामपुर रोड को भेजा जाएगा।
-गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बसों एवं अन्य बसों का डायवर्जन:-
- रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
- बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राइवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज बसों एवं अन्य प्राइवेट सिडकुल की बसों को लालडांठ तिराहा से होते हुए पनचक्की तिराहा से हाईडिल/कॉलटैक्स से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को नैनीताल रोड से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडांठ से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा एवं बरेली-रामपुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को बरेली नैनीताल रोड से गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से भेजा जाएगा।
- छोटे वाहनों का डायवर्जन:-
- बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा और शेष छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहा/कालटैक्स तिराहा नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- बरेली रोड की ओर से आने वाले शेष वाहनों को कालाढूंगी चौराहे से डायवर्ट कर मुखानी की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल तिराहा/कालटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
-कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड/पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स/हाईडिल गेट होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।

- रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज से मुखानी की ओर भेजा जाएगा।
- नैनीताल रोड/तिकोनिया चौराहे की ओर से आने वाले समस्त वाहनों को नैनीताल कॉपरेटिव बैंक से डायवर्ट कर कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed