फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On Kartik Purnima, devotees took a holy dip in the Kosi river.

Nainital News: कार्तिक पूर्णिमा पर कोसी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, devotees took a holy dip in the Kosi river.
कोसी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद।
रामनगर। रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर के पास बहने वाली कोसी नदी में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर माता के दर्शन किए। वहीं इस साल माता के दर्शन के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया जिसके चलते मंदिर के टीले पर श्रद्धालुओं के बीच अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। सुरक्षा को लेकर नदी में गहरे जल स्थल पर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा भी शुरू की गई। इसके चलते शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य रही। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी, गोविंद अधिकारी, दीप जोशी, निशांत पपनै, दीपक पांडेय, विनीत जोशी, सोनी जोशी, पुजारी शुभम पांडेय, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed