फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Occupied pavement outside ITI, the road became narrow

Nainital News: आईटीआई के बाहर फुटपाथ पर कब्जा, संकरी हो गई सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Occupied pavement outside ITI, the road became narrow
हल्द्वानी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय और आईटीआई के सामने दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। इससे सड़क संकरी हो गई और वहां अक्सर जाम लगा रहता है, साथ ही नशेड़ियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। आईटीआई के विद्यार्थी कई बार प्रधानाचार्य और निदेशक से शिकायत कर चुके हैं। निदेशक भी नगर निगम से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध कर चुके हैं। इसके बाद भी नगर निगम आंखें मूंदे हुए है।
विज्ञापन

नियमों की बात करें तो शिक्षण संस्थान के 200 मीटर की परिधि में बीड़ी-गुटखा और मांस की दुकान नहीं खोली जा सकती है। इसके विपरीत बीड़ी, गुटखा और मांस की दुकानें आईटीआई और सेवायोजन निदेशालय के बाहर खुली हुई हैं। इन्होंने दीवार तक दुकानों की झाप बढ़ा दी है। यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। राहगीर भी इनसे परेशान हैं। आरोप है कि ये आईटीआई की छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। इसकी शिकायत आईटीआई के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के साथ निदेशक से भी कई बार की है। प्रधानाचार्य व निदेशक पुलिस और नगर निगम को इन फड़ों को हटाने के लिए पत्र भेज चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


कहीं निकाय चुनाव को देखते हुए तो नहीं दी जा रही रियायत
हल्द्वानी।
नगर निकाय के चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं। सूत्रों के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट भी नगर निगम से कई बार अतिक्रमण हटाने का अनुरोध कर चुकी है। इसके बाद भी निगम अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई नहीं कर रहा है। हल्द्वानी शहर में फुटपाथ चलने लायक नहीं बचे हैं। ऐसा लग रहा है कि कहीं निकाय चुनाव नजदीक आने के कारण ही शहर में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट - - नगर निगम और पुलिस से कई बार मीट के खोखे हटाने का अनुरोध किया जा चुका है। निदेशक को भी पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। -राजेंद्र सिंह मर्तोलिया, प्रधानाचार्य आईटीआई।


- प्रधानाचार्य और आईटीआई के छात्र-छात्राएं कई बार शिकायत कर चुके हैं। नगर निगम को मौखिक और लिखित में अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है। -संजय खेतवाल, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय।

- पत्र मिला है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई जा रही है। -पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article