फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   oath of bar asociation Almora

जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
oath of bar asociation Almora
शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा और आलोक कुमार वर्मा के स? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने कहा कि ईश्वर व्यक्ति को पद पर आसानी होने का मौका देता है।
विज्ञापन

व्यक्ति को जिस भी संस्था में भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। तभी उस पर विश्वास बनता है।
न्यायमूर्ति शर्मा जिला न्यायालय परिसर पांडेखोला में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि बार और बेंच रथ के बड़े अच्छे पहिये हैं। लोग न्यायालय में उम्मीद के साथ आते हैं। उस उम्मीद को पूरा करना होगा। बार बैंच का सम्मान सभी के सहयोग से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बार चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला उपाध्यक्ष सुनीता पांडे, सचिव भुवन पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष इंतेखाब आलम कुरैशी, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजा हृदयेश अंडोला, संप्रेक्षक मुरुली मनोहर भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य त्रिभुवन पांडे, वैभव पांडे, सुरेंद्र अग्निहोत्री, हरीश चंद्र लोहनी, नारायण जीना को शपथ दिलाई।

समारोह में जिला जज मलिक मजहर सुल्तान, चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता करते हुए पूर्व अध्यक्ष महेश परिहार ने सभी का आभार जताया। सचिव भुवन पांडे ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed