फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NSUI union will contest the entire panel: Chouhan

छात्रसंघ के पूरे पैनल पर चुनाव लड़ेगी एनएसयूआई : चौहान

Fri, 05 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 05 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
NSUI union will contest the entire panel: Chouhan
छात्रसंघ के पूरे पैनल पर चुनाव लड़ेगी एनएसयूआई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने कहा कि इस बार बड़े महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ही नहीं, बल्कि छात्रसंघ के पूरे पैनल पर संगठन चुनाव लड़ाएगा। इसको लेकर एनएसयूआई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों की देहरादून में 13 अगस्त को ट्रेनिंग कर उनकी योग्यता परखी जाएगी।

गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डिग्री कॉलेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई के पदाधिकारियों की जीत के लिए संगठन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच हजार से अधिक छात्र संख्या  वाले कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदारों को 13 अगस्त को देहरादून में जेएनएलआई द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग में देखा जाएगा कि जो दावेदार अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहा है, उसमें छात्र नेतृत्व करने की क्षमता है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें छात्रों को प्रभावित करने की योग्यता और क्षमता दोनों होगी। उसे ही अध्यक्ष पद का टिकट दिया जाएगा। संगठन छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा दस दिनों में कर देगा।

उन्होंने बताया कि इस बार संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि बड़े महाविद्यालयों में छात्रसंघ के पूरे पैनल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। इस संबंध में जिला स्तर पर पदाधिकारियों से बात की जा रही है।


इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर छात्रसंघ चुनाव के संबंध में बात की।

बैठक में प्रदेश सचिव नीमा कोठारी, ममता बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह पवार, सचिव सूरज राय, जिला महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह रावत आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed