फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NSS volunteers and cadets will help disabled and elderly voters

Nainital News: एनएसएस स्वयंसेवी और कैडेट करेंगे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers and cadets will help disabled and elderly voters
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने खास इंतजाम किए हैं। जिले के 255 पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद के लिए 245 एनएसएस स्वयंसेवियों और 55 एनसीसी कैडेट्स तैनात रहेंगे, जो व्हीलचेयर के जरिये बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाएंगे। मतदान केंद्रों में जरूरत के अनुसार व्हीलचेयर पहुंचा दी गई हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने के लिए निशुल्क वाहन की भी सुविधा है।
विज्ञापन


नैनीताल जिले में 464 दिव्यांग मतदाता और 85 से अधिक उम्र के 1016 मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। जिन मतदान स्थलों में दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या ज्यादा है वहां एनएसएस कैडेट और एनएसएस स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। सभी स्वयंसेवियों और कैडेट्स को इसके लिए 100-100 रुपये अग्रिम मानदेय दिया गया है। लालकुआं विधानसभा में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाड़खेड़ा मतदान केंद्र को आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है जहां दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 60 है। यहां दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर फूलमाला डालकर स्वागत किया जाएगा। मतदान केंद्र में उनके सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी। उनके लिए मतदान केंद्र में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन


मतदान करने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या
विधानसभा दिव्यांग 85 साल से अधिक मतदाता
लालकुआं 84 158
भीमताल 131 202
नैनीताल 84 155
हल्द्वानी 50 118
कालाढूंगी 47 316
रामनगर 68 67


जहां दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, ऐसे पोलिंग बूथों पर एनएसएस स्वयंसेवी और एनसीसी कैडेट्स तैनात किए गए हैं। राउमावि नवाड़खेड़ा पोलिंग बूथ को आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है। पीएनबी की ओर से यहां सजावट का कार्य किया जा रहा है। तूफान के कारण टैंट अभी नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपांकर घिल्डियाल, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article