{"_id":"5eb706df8ebc3e907234ae5f","slug":"now-wait-another-year-for-fourlane-haldwani-news-hld3825072193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फोरलेन के लिए एक साल और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फोरलेन के लिए एक साल और इंतजार
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर से काठगोदाम तक बन रहे फोरलेन हाइवे के लिए एक साल का इंतजार करना होगा। एनएचएआई ने सड़क बनाने की समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2021 कर दी है। इससे 50 हजार की आबादी सीधे प्रभावित होगी।
एनएचएआई की अधिकृत कंपनी सद्भाव रामपुर से लेकर काठगोदाम तक हाइवे का निर्माण कर रही है। कंपनी रामपुर से ऊधमसिंह नगर के बार्डर तक और ऊधमसिंह नगर से काठगोदाम तक दो खंडों पर इसका निर्माण कर रही है। कंपनी ने रुद्रपुर से लेकर काठगोदाम तक अभी तक सिर्फ 40 प्रतिशत का ही निर्माण किया है। उधर ऊधमसिंह नगर बार्डर से रामपुर तक 60 प्रतिशत का निर्माण किया है। एनएचएआई ने इस सड़क को बनाने की समय सीमा पहले दिसंबर 2019, फिर अक्तूबर 2020 अब इसके निर्माण कार्य की तिथि 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी है।
डीएम ने सड़क बनाने की नहीं दी परमिशन
हल्द्वानी। एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नैनीताल जिले के डीएम को पत्र लिखकर सड़क बनाने की परमिशन मांगी थी लेकिन परमिशन नहीं दी गई। ऊधमसिंह नगर के डीएम ने सड़क बनाने की परमिशन दे दी है।
विज्ञापन
15 जून से आएगा मानसून, कैसे मिलेगी मिट्टी
हल्द्वानी। फोरलेन हाइवे बना रही कंपनी सद्भाव को सड़क बनाने के लिए मिट्टी की भी आवश्यकता होती है। कंपनी को उत्तराखंड में मिट्टी नहीं मिली। यूपी से मिट्टी लाने के लिए परमिशन मिली की लॉकडाउन शुरू हो गया। इस कारण मिट्टी नहीं आ पाई। राज्य में 15 जून के आसपास प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाती है। इस कारण मिट्टी और सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। इस कारण सड़क बनने में एक साल का समय लगेगा।
समय सीमा तक निर्माण नहीं तो कंपनी ब्लैक लिस्ट होगी
हल्द्वानी। कंपनी के पास सड़क बनाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हाल ही में केंद्र में बैंकर्स के साथ कंपनी, बैंक और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में कंपनी ने बजट की कमी की बात कही थी। उन्होंने कहा कि कंपनी को मार्च 2021 तक का समय दिया गया है। कंपनी इस समय सीमा तक सड़क का निर्माण नहीं करती है तो सड़क बनाने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
ये हो रही है दिक्कत
- सड़क मे गड्ढे बने हुए हैं।
- सड़क से धूल उड़ रही है।
- धूल के कारण व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
क्या कहते हैं लोग
सड़क नहीं बनने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
-प्रकाश कांडपाल, व्यापारी
सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण धूल उड़ रही है। धूल से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
उमेश जोशी, शिक्षक