फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the threat of diseases tandem

अब बीमारियों का खतरा मंडराया

Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Now the threat of diseases tandem
कचरा - फोटो : अमर उजाला
लगातार बारिश के बाद अब संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। बारिश में डस्टबिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा सका, जिसे आवारा जानवरों ने फैला दिया है। गंदगी से मच्छर पनपने लगे हैं। नगर निगम की तरफ से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव तो दूर कूड़े से भरे डस्टबिन खाली नहीं करवाए गए हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन औसतन 85 टन कूड़ा निकलता है। मुख्य मार्गों और वार्डों में करीब 37 डस्टबिन रखे गए हैं। डस्टबिन खाली कर कूड़ा बाईपास में फेंका जाता है। विगत तीन दिन लगातार बारिश रही, जिससे कूडे़ से भरे अधिकांश डस्टबिन खाली नहीं हो सके। बारिश से डस्टबिन की गंदगी सड़कों में फैल गई। जलभराव वाले जगहों पर मच्छर पनप गए हैं। सोमवार से मौसम खुलने पर डस्टबिन की गंदगी को आवारा जानवरों ने भी फैला दिया। कूड़ा सूखने से दुर्गंध भी उठने लगी है। जिससे आसपास से चलना दूभर हो रहा है। 
विज्ञापन


बारिश से नालियों में भी गंदगी जमा हो गई है। अधिकांश वार्डों में पेयजल की लाइनें नालियों से होकर गुजर रही हैं। लाइनों में लीकेज होने से गंदगी लोगों के घरों में जा रही है। नगर निगम ने वार्डों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी नहीं कराया है। मच्छर पनपने से मलेरिया फैलने और गंदगी से दूसरी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ाघर के खिलाफ मोर्चा
अधिकांश कूड़ाघर आबादी इलाके में बने हैं। मछली बाजार और बेस स्थित टीबी अस्पताल के आगे बने कूड़ाघर को हटवाने के लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। कूड़ा घरों में आसपास के डस्टबिन की गंदगी खाली की जाती है। हफ्तों तक गंदगी कूड़ा घर में पड़ी रहती है। बारिश और गर्मियों में दुर्गंध आती है। मछली बाजार से कूड़ाघर हटाने के लिए आसपास के दुकानदार और लोग नगर निगम का घिराव तक कर चुके हैं। टीबी अस्पताल के आगे का कूड़ाघर भी मरीजों के लिए खतरनाक है।


अंडर ग्राउंड डस्टबिन में भर जाता है पानी
शहर में अंडर ग्राउंड डस्टबिन भी लगे हैं। सड़कों के डामरीकरण के बाद कई जगहों पर डस्टबिन गहरे में हो गए हैं। बरसात होने पर डस्टबिन में पानी भर जाता है, जिससे उसका कूड़ा भी तैरकर सड़क पर फैल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed