फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the source of water is not potable

अब स्रोतों का पानी भी पीने योग्य नहीं 

Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Now the source of water is not potable
पानी - फोटो : getty

पेयजल लगातार दूषित होता जा रहा है और प्रशासन से लेकर जिम्मेदार विभाग हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। पानी के नमूने फेल होने पर विभाग क्लोरीन की मात्रा बढ़ाकर सैंपल को ठीक बता देता है और अपने गाल बजाने में लग जाता है। अब गरमपानी और कैंची के पास स्रोत के पानी का सैंपल भी फेल हो गया है।

विज्ञापन


पिछले साल स्वास्थ्य महकमे ने नदियों एवं स्रोतों के पानी का सैंपल लिया था। इन नमूनों की जांच कराई गई थी। खास बात ये थी कि रामनगर में कोसी नदी, गरमपानी में क्षिप्रा नदी के सैंपल फेल हो गए थे। इनमें जानवर का मलमूत्र मिला पाया गया और कई गंभीर बीमारियां होने का संदेह जताया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने गरमपानी और कैंची के पास स्रोत के पानी का सैंपल लिया था। सैंपल की जांच रिपोर्ट ने स्वास्थ्य महकमे के कान खड़े कर दिए हैं। स्रोत का पानी भी अब पीने योग्य नहीं बचा है। स्रोत के पानी में जानवरों एवं इंसानों का मलमूत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संक्रामक रोग विश्लेषक नंदन कांडपाल ने बताया कि स्रोत का दूषित पानी पीने से पीलिया हो सकता है। अधिक दिनों तक अगर इसका सेवन किया गया तो पीलिया बिगड़ने के कारण लीवर भी खराब हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि जांच रिपोर्ट को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर होगा या इसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा।

जीवनदायिनी नदियों एवं स्रोतों के पेयजल को दूषित करने से बचाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठता है अब ये देखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed