{"_id":"594ab88f4f1c1ba72f8b46b9","slug":"now-the-officers-accountability-and-responsibility-are-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दौड़े अफसर, जवाबदेही और जिम्मेदारी भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दौड़े अफसर, जवाबदेही और जिम्मेदारी भी तय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
जवाहर नगर, सुभाष नगर, राजपुरा के एक हिस्सा में पीलिया फैलने की खबर के बाद जल संस्थान हरकत में आया है। जवाहर नगर में पेयजल लाइनों में लीकेज को ढूंढा जा रहा है। ताकि लाइनों में दूषित पानी के घुसने का पता चल सके। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों से पानी के 10 नमूने भी भरे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को ईई संतोष उपाध्याय से जेई तक, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम प्रभावित क्षेत्रों में दौड़ी। टीम ने पीलिया के प्रकोप से ग्रसित जवाहर नगर से चेकिंग अभियान शुरू किया। जवाहर नगर में घरों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों में दूषित पानी व सीवर जाने की आशंका के मद्देनजर जगह-जगह कई इलाकों में चिन्हित किया।
विज्ञापन
मजहर नईम नवाब के घर के सामने व ऊपर की ओर दो जगह खुदाई की गई। वारसी कालोनी में टीम ने नाली में से निकल रही पेयजल लाइन की जांच की। यहां एक ही लाइन में छह सात कनेक्शन पाए गए जिनको बंद किया जा रहा है। पुरानी पेयजल लाइनों से दूषित पानी पहुंचने की आशंका के चलते विभाग ने पुरानी लाइन बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अब नई पेयजल लाइनों से ही पानी आपूर्ति की जाएगी।
इधर, सुभाष नगर में भी लीकेज ढूंढने के लिए सड़क खोदने के लिए लोनिवि से अनुमति मांगी है। बृहस्पतिवार को यहां भी काम शुरू किया जाएगा। देर शाम जीएम एसके पांडे और एसई एएस अंसारी ने भी जल संस्थान और प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
अब पुरानी लाइनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। जवाहर नगर में लाइनों में कहां दिक्कत है इसकी जांच बुधवार को हुई। यही जांच बृहस्पतिवार को सुभाष नगर में होगी। अलग-अलग जगहों से पानी के 10 नमूने भी जांच के लिए गए हैं।
- संतोष उपाध्याय, ईई जल संस्थान, हल्द्वानी