फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now SDM and BDO will organize two camps in their area every week : DM

अब एसडीएम और बीडीओ हर हफ्ते अपने क्षेत्र में लगाएंगे दो शिविर : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now SDM and BDO will organize two camps in their area every week : DM
डीएम धीराज गर्ब्याल।
नैनीताल। जिले के उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को अब हफ्ते में दो दिन अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर जनता की समस्याएं हल करनी होंगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी आपस में समन्वय कर हर हफ्ते कम से कम अपने क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दो शिविर आयोजित करेंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों के उत्तराधिकार संबंधी और राजस्व संबंधी समस्याओं का निस्तारण होगा। साथ ही विवेकाधीन कोष से जारी होने वाले चेकों का वितरण, विवादों के चलते अधर में लटके विकास कार्यों को फिर से शुरू कराने के लिए विवादों का निपटारा कराने, आवासीय योजनाओं के तहत भूमि आवंटन, चिह्नीकरण और ग्रामीणों को उनकी जरूरत के मुताबिक प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed