फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now get rid of municipal poverty

अब दूर हो जाएगी नगर निगम की दरिद्रता

Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक तंगी अब कई हद तक दूर हो जाएगी। निगम ने आमदनी बढ़ाने के लिए यूनिपोल के टेंडर कर दिए हैं। निगम बनने के बाद पहली बार यूनिपोल का टेंडर हुआ है। टेंडर 68 लाख में उठा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी कुमाऊं का सबसे बड़ा बाजार है। बावजूद यहां 2011 से यूनिपोल के टेंडर नहीं हुए थे। लेकिन शहर होर्डिंग से पटा है। निगम प्रशासन को अवैध होर्डिंग से एक रुपये का आमदनी नहीं होती थी।
विज्ञापन


 मेयर और नगर आयुक्त की पहल पर यूनिपोल के टेंडर की प्रक्रिया अपनाई गई। टेंडर के लिए निगम ने 21 लाख की राशि निर्धारित की थी। शनिवार टेंडर फार्म बिक्री की आखिरी तिथि तक कुल 18 फार्म बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार अपराह्न तक टेंडर फार्म जमा हुए और निगम की कमेटी के समक्ष टेंडर खोले गए। टेंडर में 11 कारोबारियों ने हिस्सा लिया।

नगर आयुक्त हरबीर सिंह के मुताबिक सर्वाधिक रेट बरेली के कारोबारी पूरन चंद्र पाठक ने लगाए। पूरन चंद्र पाठक के नाम 68 लाख तीन हजार 350 रुपये में टेंडर हो गया।

जबकि दूसरे नंबर पर बरेली के ही राजीव तनेजा रहे। उन्होंने 57 लाख 55 हजार रुपये का टेंडर भरा। आदेश कुमार और किरण रस्तोगी के फार्म निरस्त हो गए।

अभी तक होर्डिंग और यूनिपोल नगर निगम कर्मियों की कमाई का बड़ा जरिया था। अवैध तरीके से शहर में होर्डिंग लगाने वाले कर्मचारियों की जेब गरम करते थे। टेंडर होने से अब कर्मचारियों की कमाई बंद हो जाएगी और निगम की शुरू होगी।


2011 से पहले तत्कालीन नगर पालिका को साढ़े तीन लाख रुपये यूनिपोल से सालाना कमाई होती थी। निगम बनने के बाद इसके टेंडर ही नहीं हुए। करीब कुछ महीने पहले निगम ने यूनिपोल के टेंडर मांगे, लेकिन दो ही कारोबारियों के इसमें शामिल होने से उसे रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed