फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now get information related to court from e-service center

अब ई सेवा केंद्र से लें न्यायालय से संबंधित जानकारियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now get information related to court from e-service center
नैनीताल। न्याय प्रणाली में वादकारियों और प्रतिवादियों को जानकारी के अभाव में होने वाली दिक्कतों से बचाने के उद्देश्य से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजे) की पहल पर न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को मुख्य न्यायमूर्ति आरएस चौहान ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि ई-सेवा केंद्र उत्तराखंड राज्य का पहला सेवा केंद्र है। जल्द ही अल्मोड़ा में भी ई-सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके महत्व को देखते हुए भविष्य में सभी जिलों के जिला न्यायालयों में ई-सेवा केद्रों की स्थापना की जाएगी। ई-सेवा केंद्र में वादों की वर्तमान स्थिति, सुनवाई तिथि के साथ ही सुनवाई के लिए निर्धारित कोर्ट की भी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि ई-न्यायालय परियोजना के तहत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पूछताछ एवं सहायता, जजों के अवकाश की सूचना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति से नि:शुल्क कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में लोगों का मार्गदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जस्टिस एप की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही एप डाउनलोड करने में भी सहायता प्रदान की जाएगी। इस मौके पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति एनएस धानिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूूर्ति आलोक कुमार वर्मा, रजिस्ट्रार कंप्यूटर अंबिका पंत, एडवोकेट जनरल एसएन बाबुलकर, बार अध्यक्ष एएस रावत, सचिव विकास बहुगुणा सहित सभी रजिस्ट्रार व अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed