{"_id":"591de9df4f1c1bd529f24335","slug":"now-employees-will-not-be-able-to-submit-themselves-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर्मचारियों के भरोसे नहीं, खुद जमा कर सकेंगे पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर्मचारियों के भरोसे नहीं, खुद जमा कर सकेंगे पैसा
हल्द्वानी,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम के जरिए अभी तक आप अपनी रकम खुद निकाल लेते हैं लेकिन अब जमा करने की सुविधा भी मिलने जा रही है। बैंकों में जाकर आपको जमा करने या पैसे की निकासी के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
न ही कर्मचारियों से झिकझिक करनी पड़ेगी। कुमाऊं में लोगों को अब इन टच बैंकिंग की सुविधा जल्द मिलने वाली है। भारतीय स्टेट बैंक पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, रुद्रपुर, काशीपुर और चंपावत में इन टच ब्रांच खोलने पर विचार कर रहा है।
टच बैंकिंग ब्रांच की खास बात ये होगी कि इसमें कर्मचारियों की संख्या न के बराबर होगी। ब्रांच में एक प्रबंधक और एक सहायक होगा। ऐसी ब्रांच में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने और सहायता करने के लिए एक सहायक होगा। भारतीय स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों को इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि बैंकों में एटीएम जैसी मशीनें लगी होंगी जिसमें लोग पैसा जमा और निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
टच बैंकिंग के माध्यम से स्टेट बैंक आफ इंडिया डिजीटल इंडिया को भी बढ़ावा देगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया का फोकस अब आईटी और इंटर ब्रांचों पर है। बैंक ऐसी जगह टच ब्रांच खोलेगा जहां आईटी के जानकार और साक्षरता दर अधिक होगी।
एमके तड़ागी
प्रबंधक वित्तीय समावेशन, स्टेट बैंक आफ इंडिया