फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now BJP will open front against the ministers

अब मंत्रियों के खिलाफ भी मोर्चा खोलेगी बीजेपी

Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल Updated Sun, 04 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन

चुनावी मोड में आई भाजपा अब कांग्रेस के मंत्रियों के खिलाफ भी आक्रामक दिखेगी। शनिवार को भीमताल के एक रिजॉर्ट में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने साफ कहा कि अब शांति काल नहीं, बल्कि युद्ध काल है।

विज्ञापन


कोर कमेटी में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी खासी बहस हुई। बाद में भ्रष्टाचार के मामलों में विधानसभा के स्तर पर अलग और राज्य स्तर पर अलग से आरोप पत्र जारी करना तय किया गया। कोर कमेटी ने हर कार्यक्रम को चुनाव के मद्देनजर तैयार करने और पदयात्रा के जरिये लोगों तक पहुंचने का भी फैसला किया।
विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल ने युद्ध काल का एलान कर साफ संकेत दे दिया कि भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में है। सूत्रों के मुताबिक बैठक में चुनाव के हिसाब से ही अब हर कार्यक्रम तय करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर कमेटी में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी नेताओं के बीच खासी बहस हुई । एक नेता ने यह साफ कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों पर कोई भी जांच पूरी न होने से अब लोगों का विश्वास भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान से उठता जा रहा है। कोर कमेटी के कुछ सदस्यों ने इस पर नाराजगी भी जताई।

इस पर तय किया गया कि भाजपा अब दो अलग-अलग स्तर पर आरोप पत्र तैयार करेगी। एक आरोप पत्र विधानसभा के स्तर पर तैयार किया जाएगा। दूसरा आरोप पत्र खनन, आबकारी आदि से संबंधित मुद्दों का होगा जो राज्य स्तर पर तैयार किया जाएगा।

कोर कमेटी की बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश सरकार के मंत्रियाें के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाए। कहा गया कि हरीश बनाम भाजपा की छवि से भी भाजपा को बाहर निकलना होगा। कोर कमेटी की बैठक में सोशल मीडिया के अभियान को और अधिक आक्रामक करने पर भी जोर दिया गया।

कोर कमेटी में एक अन्य नेता ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कई केंद्रीय नेता उत्तराखंड पहुंचकर प्रदेश सरकार की तारीफ कर रहे हैं। यह इशारा हाल ही में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की ओर था, जो हाल ही में उत्तराखंड आए थे और उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ देहरादून से रामनगर के होटल मैनेजमेंट संस्थान का शिलान्यास किया था।


कोर कमेटी ने चुनाव को देखते हुए विधानसभा के चुनावी विस्तृत कार्यक्रमों को हरी झंडी दी। इससे पहले कार्यक्रम क्रियान्वयन समूह और कार्य समूहों के प्रमुखों के साथ कोर कमेटी के सदस्यों ने बातचीत की। इसमें तय किया गया कि  भाजपा अब पदयात्रा केजरिये हर घर तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed