फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now Aadhar card for children below five years can be made from post office

अब डाकघर से बना सकते हैं पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now Aadhar card for children below five years can be made from post office
हल्द्वानी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने लोगों के आधार मोबाइल अपडेट कराने के लिए सभी डाकघरों को अधिकृत किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पांच साल से छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी पोस्टआफिसों के जरिए 15-20 दिन बाद शुरू करा रहा है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से अब जीवन बीमा, मोटर बीमा, जीवित प्रमाण पत्र और मनी ट्रांसफर की भी सुविधा मिलेगी। यह सभी सुविधाएं आपको नजदीकी डाकघरों में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नैनीताल के शाखा प्रबंधक सौरभ सागर ने बताया कि कई आधार कार्ड बिना मोबाइल नंबर के बन जाते हैं। कुछ आधार कार्ड में मोबाइल खोने पर लोग नया नंबर अपडेट कराना चाहते या मोबाइल नंबर बदलवाना चाहते हैं तो यह सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक डाकघरों के माध्यम से ग्राहकों को दे रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, मोटर बीमा, जीवित प्रमाण पत्र, मनी ट्रांसफर आदि सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े डाकघरों में आधार अपडेट कराने समेत सभी सुविधाओं के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था है और सिस्टम भी लगाया गया है। छोटे पोस्टआफिसों में मोबाइल और बायोमैट्रिक मशीनें दी हुई हैं। मोबाइल और बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से लोगों को नजदीकी डाकघर से यह सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में नौ और 13 जुलाई को लगेंगे शिविर
हल्द्वानी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक नैनीताल के शाखा प्रबंधक सौरभ सागर ने बताया कि लोगों के मोबाइल अपडेट कराने, गाड़ियों का बीमा, जीवन बीमा, जीवित प्रमाणपत्र आदि के लिए 9 और 13 जुलाई को प्रधान डाकघर हल्द्वानी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए अभी नहीं मिली कोई सूचना
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर में अब भी आधार कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। आधार कार्ड नहीं बनने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए लोग रोजाना पोस्टआफिस पहुंच रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड का काम ठप है। पोस्टमास्टर वाईके बमेटा ने बताया कि आधार कार्ड के लिए केंद्र सरकार से आदेश आने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।

प्रधान डाकघर का सर्वर डाउन होने से कामकाज बाधित
हल्द्वानी। प्रधान डाकघर का सर्वर डाउन होने से बुधवार को रजिस्ट्री, पार्सल, लेनदेन समेत तमाम कार्य बाधित रहे। ग्राहक दोपहर तक सर्वर ठीक होने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन तकनीकी खराबी बनी रहने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर वाईके बमेटा ने बताया कि बीएसएनएल के केबल नेटवर्क में अक्सर खराबी आती रहती है। इस वजह से सर्वर ठप होने से कई दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed