फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Notice to 80 traders for not paying garbage collection fee

कूड़ा कलेक्शन का शुल्क नहीं देने पर 80 व्यापारियों को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Notice to 80 traders for not paying garbage collection fee
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों को निगम से सुविधा पूरी चाहिए, लेकिन शुल्क देने में व्यापारी सबसे पीछे हैं। नगर निगम ने घर घर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क अदा नहीं करने वाले 80 व्यापारियों को नोटिस दिए हैं। अभी करीब 300 व्यापारी और हैं जो घर घर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं। नोटिस में सात दिन के भीतर शुल्क अदा नहीं करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम घर घर कूड़ा कलेक्शन के बदले व्यापारियों से 60 रुपये से 100 रुपये तक वसूलता है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि कई व्यापारी सुविधा लेने के बाद भी शुल्क अदा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 80 व्यापारियों को नोटिस दिए हैं। अभी 300 व्यापारियों को नोटिस दिए जाने हैं। कहा कि अगर सात दिन में व्यापारी शुल्क नहीं देते हैं तो कूड़ा कलेक्शन शुल्क के साथ ही पांच हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed